केएल राहुल के सामने चुनौतियां हजार

97 0

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के दौरान केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

केएल राहुल: भारतीय क्रिकेट टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी तो टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथ में होगी। केएल राहुल लंबे समय बाद भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले ये जान लिया जाना चाहिए कि केएल राहुल के वनडे में कप्तानी आंकड़े आखिर कैसे हैं। हालां​कि आपको बता दें कि राहुल के सामने हजार चुनौतियां हैं, जो उनका इंतजार कर रही हैं।

गिल के चोटिल होने के कारण राहुल को सौंपी गई है कप्तानी

दरअसल केएल राहुल कप्तानी के लिए पहली पसंद नहीं हैं। शुभमन गिल भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरा टेस्ट भी मिस किया था। तब टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद जब वनडे सीरीज की बारी आई तो शुभमन गिल की गैरहाजिरी में ये काम केएल राहुल को दिया गया है।

अब तक 12 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं राहुल

केएल राहुल ने अब तक भारत के लिए केवल 12 वनडे मुकाबलों में ही कप्तानी की है। इसमें से आठ में उन्हें जीत मिली है और चार में वे हारे भी हैं। अगर जीत प्रतिशत की बात की जाए तो ये 67 फीसदी होता है। लेकिन राहुल के सामने चुनौती ये है कि अभी अभी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया का दो मैचों में सूपड़ा साफ किया है। इस तरह की टीम को रोकना आसान काम तो नहीं होने वाला। ये बात सही है कि टेस्ट से वनडे टीम काफी बदल जाएगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान वहीं टेम्बा बावुमा है, जो इस वक्त जीत के रथ पर सवार हैं।

केएल राहुल के सामने बड़ी चुनौतियां

केएल राहुल की कप्तानी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें किस तरह से मैनेज करना है, ये भी राहुल को तय करना होगा। वहीं टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसमें भी राहुल को अपनी राय रखनी होगी। इतना ही नहीं, राहुल को अपने बल्ले से खुद रन भी बनाने होंगे, नहीं तो ये कहते भी देर नहीं लगेगी कि कप्तान बनते ही राहुल का प्रदर्शन खराब हो गया। अभी टेस्ट सीरीज में राहुल ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं, ऐसे में उन्हें वापस अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा।

 

Related Post

जैनिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपने घरेलू दर्शकों के सामने एटीपी फ़ाइनल का ख़िताब बरकरार रखा

Posted by - November 17, 2025 0
2025 के लिए “सिनकाराज़” प्रतिद्वंद्विता की अंतिम किस्त जैनिक सिनर को मिली। दूसरे स्थान पर काबिज सिनर ने रविवार को…

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और अमेरिका की हार से बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने रचा इतिहास, तुर्किये की जीत भी नहीं बचा सकी उम्मीदें

Posted by - June 26, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेरों के नाम रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को…

शोएब अख्तर को पीछे छोड़ देंगे शाहीन शाह अफरीदी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

Posted by - November 8, 2025 0
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पास तीसरे वनडे में एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। इस…

IND vs ENG: सिर्फ सम्मान नहीं, नंबर-1 की बादशाहत बचाने उतरेगा भारत, हार से छिन सकता है चार साल का ताज

Posted by - July 11, 2026 0
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला…

रोहित शर्मा टॉप पर, सचिन-कोहली से आगे; वनडे में सबसे ज्यादा 150+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज

Posted by - September 4, 2026 0
वनडे क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *