मध्य प्रदेश: तहसीलदार मैडम का महिला किसान पर गुस्सा, मामले ने पकड़ी सुर्खियां

80 0

मध्य प्रदेश के छतरपुर में भरी सभा में नायब तहसीलदार मैडम का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक महिला किसान को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां खाद लेने आई एक महिला किसान को नायब तहसीलदार मैडम ने गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाल खींचे। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले में पीड़ित महिला किसान न्याय की मांग कर रही है।

पीड़ित महिला किसान MA की छात्रा है। उसका कहना है कि वो केवल खाद लेने के लिए आई थी। उसने किसी अपशब्द का भी प्रयोग नहीं किया था, फिर भी नायब तहसीलदार मैडम ने उसके साथ मारपीट की।

घटना का पूरा सच?

छतरपुर कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के बीच नायब तहसीलदार रितु सिंघई द्वारा खाद लेने आई एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से खाद की कमी के कारण किसान लगातार परेशान थे। आज सुबह करीब 1000 से 1500 किसान खाद लेने मंडी पहुंचे, लेकिन वितरण में अव्यवस्था और लंबे इंतजार के चलते गुस्साए किसानों ने सटई रोड पर जाम लगा दिया।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसी दौरान कथित रूप से नायब तहसीलदार द्वारा छात्रा गुड़िया पटेल को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो वायरल होते ही किसानों में आक्रोश और बढ़ गया।

अब इस मामले में पीड़ित छात्रा गुड़िया पटेल का बयान सामने आया है और वह न्याय की गुहार लगा रही है। गुड़िया पटेल का कहना है कि मैडम की तरफ से उसे धमकी भी दी गई कि उसके खिलाफ वो एफआईआर करवाएंगी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई मंडी का है।

अधिकारी द्वारा एक आम किसान को इस तरह भरी सभा में थप्पड़ मारने के मामले की काफी आलोचना हो रही है।

Related Post

आतंकी मॉड्यूल’ मामला: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने घाटी में छापेमारी की

Posted by - November 13, 2025 0
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” और…

गंगोलीहाट में खेल मैदान बना डंपिंग जोन, देवदार के पेड़ों को भारी नुकसान; खिलाड़ी और अभिभावक नाराज़

Posted by - November 6, 2025 0
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सरकार एक ओर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कर रही है,…

कांग्रेस की उम्मीदवार सूची पर आज बड़ा फैसला, मुंबई में हाई-लेवल मीटिंग

Posted by - December 25, 2025 0
पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उन कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा सकती है, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान और ईमानदार…

विजय सिन्हा: सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाला एक नेता, उम्मीदों से भरा चेहरा

Posted by - November 20, 2025 0
बिहार की नीतीश कुमार कैबिनेट में शामिल होने वाली विजय कुमार सिन्हा में भूमिहार जाति का बड़ा चेहरा है. उन्होंने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *