“जेडी वांस पर उठा अजीब सवाल—परिवार को भारत भेजने की चर्चा क्यों?”?

93 0

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने कहा है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर हो रहा प्रवास “अमेरिका ड्रीम (सपने)” की चोरी है.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने अमेरिका में रहने के लिए आने वाले प्रवासियों पर निशाना साधकर सोशल मीडिया पर एक और हंगामा खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि बड़े पैमाने पर हो रहा यह प्रवास “अमेरिका ड्रीम (सपने)” की चोरी है. उन्होंने तर्क दिया है कि बाहर से आ रहे लोग अमेरिका के लोगों से उनका अवसर छीन रहे थे. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस उपराष्ट्रपति की अपनी पत्नी भारतीय मूल की है, वह खुद अमेरिका आने वाले प्रवासी लोगों की आलोचना किस मुंह से कर सकता है.

जेडी वांस ने साफ-साफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “बड़े पैमाने पर प्रवासन अमेरिकी सपने की चोरी है… यह हमेशा से ऐसा ही रहा है, और हर पोजिशन पेपर, थिंक टैंक की रिपोर्ट, और अन्यथा सुझाव देने वाले इनकोमेट्रिक स्टडी को वो लोग पैसा दे रहे हैं जो पुराने सिस्टम से अमीर बने हैं.”

जेडी वांस पर उठ रहे सवालों से बढ़ी राजनीतिक हलचल

वेंस की इस टिप्पणी पर खूब ऑनलाइन रिएक्शन आ रहा है, जिसमें कई लोगों ने उनके अपने परिवार की ओर इशारा कर रहे हैं. वेंस की शादी भारतीय मूल की उषा वांस से हुई है. उसा वांस का जन्म तो अमेरिका में हुआ था लेकिन उनके मां-बाप भारत से अमेरिका आए थे. जेडी वांस और उषा वांस के तीन बच्चे हैं: दो बेटे, इवान और विवेक, और एक बेटी, मिराबेल.

अब एक यूजर ने जेडी वांस को जवाब देते हुए X पर लिखा, “अरे, क्या आपकी पत्नी भारत से आए अप्रवासी परिवार से नहीं है?”

एक दूसरे यूजर ने कहा, “इसका मतलब है कि आपको उषा, उनके भारतीय परिवार और अपने द्विजातीय बच्चों को भारत वापस भेजना होगा. जब आप उनके लिए हवाई जहाज का टिकट खरीदें तो हमें बताएं. आपको उदाहरण पेश करके आगे आना चाहिए.”

एक अन्य यूजर ने कहा, “आपकी पत्नी और बच्चे अमेरिकी सपने को चुरा रहे हैं.”

Related Post

दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ भाप

Posted by - June 25, 2026 0
रेल परिवहन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इटली में दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन पेश…

अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया बड़ा ऐलान

Posted by - June 27, 2026 0
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में…

Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस

Posted by - November 1, 2025 0
Sheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *