परिजनों के लिए हैवान बना शख्स, दरांती से की पत्नी, बेटी और रिश्तेदार की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर जान दी

82 0

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक शख्स अपने ही परिवार के लिए काल बन गया। शख्स ने दरांती से की पत्नी, बेटी और रिश्तेदार की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात एक शख्स अपने ही परिवार के लिए हैवान बन गया। इस शख्स ने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य महिला रिश्तेदार की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद बी फांसी लगाकर जान दे दी। एक ही घर से 4 शव निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

घटना को अंजाम देने वाले शख्स की उम्र 40 साल थी। उसने घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बड़ी बेटी पर भी हमला कर दिया लेकिन वह बच निकली। उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कुलकाचेरला मंडल में देर रात ढाई से तीन बजे के बीच ये घटना घटी। घटना में मृत पत्नी की उम्र 35 साल, छोटी बेटी की उम्र 10 साल और अन्य महिला रिश्तेदार की उम्र 40 साल थी।

दरांती से दिया घटना को अंजाम

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने दरांती (धारदार वस्तु) से इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस घटना की जांच की जा रही है।

इस घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो चारों तरफ दहशत फैल गई। हर तरफ बस यही चर्चा हो रही थी कि आखिर वो कौन सी वजह रही होगी, जब शख्स ने ये हिंसक कदम उठाया और उसे अपनी 10 साल की बेटी पर भी तरस नहीं आया।चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि शख्स ने अपने परिवार को खत्म करने के साथ-साथ रिश्तेदार की हत्या क्यों की। अब पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है।

Related Post

कोयंबटूर में हृदयविदारक वारदात: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने गठित कीं 7 विशेष टीमें

Posted by - November 3, 2025 0
कोयंबटूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोयंबटूर…

गला दबा कर बीवी की हत्या, मन नहीं भरा तो पीटता रहा लाश… दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

Posted by - November 18, 2025 0
दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक किराए के कमरे…

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर का लव, धोखा और कत्ल: क्राइम सीरीज देखकर रची UPSC छात्र की हत्या की साजिश

Posted by - October 27, 2025 0
दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की मौत के मामले ने नया मोड़…

पत्नी को पीटने से रोका तो शराबी बेटे ने मां को ही मार दिया, भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Posted by - November 4, 2025 0
आरोपी नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। वह परिवार के लोगों को गालियां भी दे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *