गला दबा कर बीवी की हत्या, मन नहीं भरा तो पीटता रहा लाश… दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

97 0
दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक किराए के कमरे में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले उसका गला दबाया, फिर झाड़ और डंडे से शव को पीटता रहा फिर उसने कुछ ऐसा किया जान आप हैरान रह जाएंगे | दरअसल, महिला और आरोपी राजकुमार पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे. करीब 10 साल पहले राजकुमार रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गया था, जहां वह ऑटो चलाने लगा. वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई और दोनों के बीच दोस्ती बढ़कर रिश्तों में बदल गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला ने एक बार राजकुमार का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी वीडियो को दिखाकर उसे कई बार ब्लैकमेल करती रही. परेशान होकर राजकुमार दिल्ली आ गया, लेकिन करीब तीन साल पहले मुस्कान भी उसके पीछे-पीछे दिल्ली पहुंच गई. इसके बाद दोनों फतेहपुर बेरी में किराए के घर में रहने लगे |
हत्या के बाद पीटता रहा शव
पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि महिला का कई लोगों से संबंध था. वह बिना बताए कई-कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाती थी. इसी बात को लेकर इनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. घटना वाले दिन भी इसी बात पर दोनों की लड़ाई हुई और गुस्से में आकर राजकुमार ने मुस्कान की हत्या कर दी. उसने पहले गला दबाकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर झाड़ और डंडे से शव को तब तक पीटता रहा जब तक उसे चैन न मिला. जब वो डर गया तो शव को चादर में लपेटकर कमरे में बंद करके फरार हो गया |
मकान से आई बदबू तो…
कुछ दिनों बाद जब कमरे से बदबू आने लगी. मकान मालिक को शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर महिला का शव पड़ा मिला. पुलिस ने तुरंत शव को अस्पताल के शव गृह भेज दिया और मामले की जांच शुरू की |
भागने की फिराक में था राजकुमार
पुलिस को इस घटना की जानकारी 15 नवंबर की शाम करीब 4:19 बजे मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाई गई और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू हुई. राजकुमार वारदात के अगले दिन अपनी टैक्सी कंपनी में गाड़ी वापस करके यह कहकर गायब हो गया था कि उसके पिता बीमार हैं. पुलिस ने उसे यूपी भागने से पहले बांस गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है

Related Post

पत्नी को पीटने से रोका तो शराबी बेटे ने मां को ही मार दिया, भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Posted by - November 4, 2025 0
आरोपी नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। वह परिवार के लोगों को गालियां भी दे…

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर का लव, धोखा और कत्ल: क्राइम सीरीज देखकर रची UPSC छात्र की हत्या की साजिश

Posted by - October 27, 2025 0
दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की मौत के मामले ने नया मोड़…

लिव-इन पार्टनर पर दोस्ती का दवाब डाल रहा था कंपनी का बॉस, दोनों ने मिलकर की हत्या

Posted by - November 15, 2025 0
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने साथ…

बेंगलुरु एटीएम डकैती: पुलिस अधिकारी, कैश वैन प्रभारी गिरफ्तार, 5.7 करोड़ रुपये जब्त

Posted by - November 22, 2025 0
पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एटीएम कैश रिफिल वैन से दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट…

दिल्ली में सड़क किनारे मिली थी कार से कुचली लाश, CCTV की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 5, 2025 0
पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे 54 वर्षीय रामकरन का शव पाया गया, जो कार से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *