जैकब डफी का कमाल, 40 साल में पहली बार किसी कीवी गेंदबाज ने किया ये कारनामा

107 0
Jacob Duffy, New Zealand vs West Indies: जैकब डफी ने इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज गए हैं.

Jacob Duffy, New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के होनहार तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) ने इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज कप्तान रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee) को पीछे छोड़ा है. हैडली ने न्यूजीलैंड की तरफ से शिरकत करते हुए करीब 40 साल पहले 1985 में 79 विकेट चटकाए थे. मगर जारी साल में डफी ने 80 विकेट लेते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है. जिसके साथ ही वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंजबाज बन गए हैं.

न्यूजीलैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा लेने वाले टॉप 4 गेंजबाज

80* विकेट – जैकब डफी – 2025

79 विकेट – रिचर्ड हैडली – 1985

76 विकेट – डेनियल वेटोरी – 2008

72 विकेट – ट्रेंट बोल्ट – 2015

डफी का तीसरे टेस्ट में देखने को मिला कहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में जैकब डफी एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उनकी धारधार गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के लिए उन्होंने इस मुकाबले में कुल 9 सफलता प्राप्त की. टीम के लिए उन्होंने पहली पारी में 35 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 4, जबकि दूसरी पारी में 22.3 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया.

 

जैकब डफी का इंटरनेशनल करियर

जैकब डफी ने 2020 से खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की तरफ से कुल 61 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 63 पारियों में 19.11 की औसत से 113 सफलता हाथ लगी है. डफी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार 5, जबकि 6 बार 4 विकेट चटकाने का कारनामा है.

Related Post

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Posted by - October 30, 2025 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में…

फीफा वर्ल्ड कप: इराक के खिलाफ 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे एम्बाप्पे, रचेंगे नया इतिहास

Posted by - June 22, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस और इराक के बीच होने वाला मुकाबला कई मायनों में खास रहने…

IND vs ENG: सिर्फ सम्मान नहीं, नंबर-1 की बादशाहत बचाने उतरेगा भारत, हार से छिन सकता है चार साल का ताज

Posted by - July 11, 2026 0
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला…

टीम इंडिया में वापसी अब प्राथमिकता नहीं… भुवनेश्वर कुमार का छलका दर्द, बोले- परिवार ने कभी नहीं पूछा ‘कब होगी वापसी’

Posted by - August 3, 2026 0
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर, टीम इंडिया से दूरी…

सरफराज खान करेंगे दमदार वापसी, सिद्धेश लाड ने बताया मुंबई के खिलाड़ी उनके लिए निभाएंगे ये जिम्मेदारी

Posted by - November 7, 2025 0
Sarfaraz Khan Comeback Ranji Trophy 2025: 28 वर्षीय सरफराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और उसके बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *