विश्व चैंपियन बन रचा इतिहास, 200 किलो के किंग कॉन्ग दी तगड़ी शिकस्त, हीरो बनकर दी हिट फिल्में तो हनुमान बन घर घर पूजे गए, बाद में बनें सांसद

85 0

दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उनका असली नाम दीदार सिंह रंधावा था. बचपन से ही उन्हें पहलवानी का शौक था और इसी को उन्होंने अपना पेशा भी बनाया.

पहलवानी और अभिनय का कोई तालमेल नहीं है. दोनों क्षेत्र नदी के दो किनारे की तरह हैं जिनका मिलना संभव नहीं है. अपनी प्रतिभा और क्षमता से दोनों ही क्षेत्रों में जिन विरले लोगों ने सफलता पायी है, उनमें दारा सिंह का नाम अग्रणी है. दारा सिंह जब पहलवानी करते थे, तो उनके जैसा कोई पहलवान नहीं था और जब अभिनय करते हुए रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाया, तो उनके जैसा को किरदार फिर कोई नहीं निभा पाया.निजी जीवन का किरदार और पर्दे पर दोनों जगह उन्होंने अमिट छाप छोड़ी.

दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उनका असली नाम दीदार सिंह रंधावा था. बचपन से ही उन्हें पहलवानी का शौक था और इसी को उन्होंने अपना पेशा भी बनाया. 1950 के दशक में उन्होंने प्रोफेशनल फ्रीस्टाइल कुश्ती शुरू की. 1954 में उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती. इसके बाद वे सिंगापुर, मलाया, हांगकांग, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका सहित दुनिया के लगभग सभी बड़े कुश्ती अखाड़ों में उतरे. उन्होंने विश्व के दिग्गज पहलवानों जैसे किंगकांग (हंगरी), जॉन डा सिल्वा, स्कीहिप्पर, जॉर्ज गॉर्डिएंको, लू थीज आदि को हराया. लगभग 500 से अधिक पेशेवर मुकाबलों में वे कभी नहीं हारे.

लगभग 3 दशक तक पहलवानी की दुनिया में सक्रिय रहे दारा सिंह को रुस्तम-ए-हिंद, रुस्तम-ए-पंजाब और विश्व के अजेय पहलवान के रूप में जाना जाता था. 55 साल की उम्र में 1983 में उन्होंने पहलवानी को अलविदा कह दिया. पहलवानी को अलविदा कहने के साथ ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म संगदिल थी, जो 1952 में रिलीज हुई थी. बतौर अभिनेता सशक्त पहचान उन्हें 1962 में रिलीज किंगकांग से मिली. इसके बाद फौलाद, समसोन, वीर भीमसेन जैसी अनेक फिल्मों में वे नजर आए. उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया.

अभिनय की दुनिया में दारा सिंह को बड़ी और अमिट पहचान छोटे पर्दे पर आई रामायण में निभाए बजरंगबली के किरदार से मिली. रामानंद सागर द्वारा निर्मित और निर्देशित इस पौराणिक सीरियल में भगवान हनुमान के किरदार को दारा सिंह ने जिस तरह अपनी मजबूत कदकाठी और अभिनय क्षमता से जीवंत किया है, उसका कोई सानी नहीं है. अभिनय के उस स्तर को उसके बाद भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाला कोई अभिनेता नहीं छू पाया.जब भी भगवान हनुमान के किरदार की चर्चा होती है, दारा सिंह का चेहरा सामने आ जाता है.यह उनकी सफलता है.

Related Post

हाथ में राइफल, चेहरे पर क्रोध… बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज, सिपाही के रूप में जंचे डेविड के लाडले

Posted by - November 6, 2025 0
बॉर्डर 2 से वरुण धवन का इंटेंस फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है, और यह एक जबरदस्त वॉर ड्रामा…

3 फिल्म करके थकी स्टारकिड, लगातार फ्लॉप के बाद स्टार पापा से बोली- नहीं करना काम, क्रिकेटर से शादी कर बसाया घर

Posted by - November 5, 2025 0
बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स ने अपनी किस्मत आजमाई है, लेकिन इनमें से एक स्टारकिड की किस्मत ऐसी निकली कि इनके…

दाऊद इब्राहिम से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं… : गोरखपुर में ममता कुलकर्णी ने कही ये बात

Posted by - October 30, 2025 0
ममता कुलकर्णी से दाऊद इब्राहिम को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उनका जिनके साथ नाम जुड़ा था, वे…

इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप, खुशी से चहकीं नीता अंबानी, बनीं ऐतिहासिक लम्हे की साक्षी

Posted by - November 3, 2025 0
महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इंडियन वुमन…

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- ‘भगवान का प्लान कुछ…’

Posted by - October 31, 2025 0
अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक आउटडोर सगाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन चक्रवात…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *