IND vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले अफ्रीकी कप्तान का आया बड़ा बयान, कहा – इस बार हमारे पास सुनहरा मौका

82 0

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, उससे पहले अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान सामने आया है।

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं टीम इंडिया इस सीरीज के खत्म होने के बाद 14 नवंबर से घर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम का सामना 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में करेगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें अफ्रीका की टीम में उनके कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जो पाकिस्तान के दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने की वजह से अफ्रीकी स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। वहीं बावुमा भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के जरिए फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें उससे पहले उनका बड़ा बयान सामने आया है।

हमारे पास सीरीज जीतने का इस बार शानदार मौका

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई पर आए बयान के अनुसार कहा कि हमारी टीम ने काफी लंबे समय से यहां पर टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, लेकिन इस बार हमारे पास इसे जीतने का शानदार मौका है। कोहली-रोहित ने टीम इंडिया को वहां पर पहुंचाने का काम किया जहां पर आज वह है, लेकिन ये दोनों ही अब मौजूद नहीं हैं। हालांकि युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये उनके लिए आसान काम नहीं होने वाला है। जहां तक हमारी बात है तो हम पूरी तैयारी के साथ यहां आये हैं और हमें पता है कि किस तरह की चुनौती का हमें यहां सामना करना पड़ेगा। गेंदबाजी हमेशा से हमारी ताकत रही है। हम इस बार हमारे पास स्पिन में बेहतर गेंदबाज हैं जिसमें केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी और साइमन हार्मर मौजूद हैं, इसके अलावा अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर ट्रिस्टान स्टब्स का विकल्प भी है।

टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे बावुमा

भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 6 नवंबर से खेला जाएगा, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा भी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दूसरे मैच में खेलेंगे, जिसमें सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर भी रहने वाली हैं। वहीं इंडिया-ए टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तानी जहां ऋषभ पंत संभाल रहे हैं तो वहीं इसके अलावा कुलदीप यादव भी इस मैच में खेलते हुए दिखाई देंग

Related Post

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट! बेलफास्ट हिंसा के बीच वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर मंडराया खतरा

Posted by - June 12, 2026 0
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अफगानिस्तान…

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 296 वनडे पारियों के बाद किया चौंकाने वाला करिश्मा

Posted by - December 1, 2025 0
विराट कोहली vsसचिन तेंदुलकर in ODIs: रांची वनडे में विराट कोहली ने धमाका कर दिया. कोहली ने सचिन तेंदुलकर का…

सचिन तेंदुलकर ने जब 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, क्या आपको याद है मास्टर ब्लास्टर का पहला टेस्ट शतक?

Posted by - October 30, 2025 0
Sachin Tendulkar first Test century: सचिन तेंदुलकर ने जब पहला टेस्ट शतक बनाया तब उनकी उम्र 17 साल और 112…

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

अभिषेक शर्मा के 5 अनोखे रिकॉर्ड, 1 साल पहले बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; 100 छक्कों का भी कारनामा

Posted by - September 4, 2026 0
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज 4 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमृतसर में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *