Hinglish Pedia

जानिये कैसे पापड़ हानि पंहुचा सकता है आपकी सेहत को

80 0

भारतीय व्यंजन की की बात करें तो हर व्यक्ति पापड़ खाना बहुत पसंद करता है, चाहे वो किसी भी प्रदेश के रहने वाले हो, अक्सर हम देखते है की जब भी किसी शादी पार्टी में जाते है तो खाने में पापड़ का होना एक आम माना गया है मगर क्या आप जानते है पापड़ हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है आइये जानते हैं…

पापड़ से आपका मोटापा बढ़ सकता है क्योँ की 15 ग्राम के पापड़ में 40-45 केलोरी, सोडियम 233 मिलीग्राम और कार्बोहाइड्रेट 8.1 ग्राम होता है, जो की आपका मोटापा बढ़ा सकता है।

पापड़ को अधिक समय तक फ्रेश रखने के लिए उसमें प्रीज़र्वटिव का इस्तेमाल किया जाता है साथ ही इसमें सोडियम नमक का उपयोग किया जाता है जो की हमारी किडनी और दिल की बीमारी के लिए खतरनाक होता है।

आजकल के समय में घर पर पापड़ बनाना सम्भव न होने के कारण पापड़ दुकानों से ख़रीदे जाते है, उन पापड़ों में कंपनी स्वाद बढ़ाने के लिए कई प्रकार के मसाले मिला देते है जिसकी वजह से हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है और कई बार एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है।

रिसर्च में पता चला है की फ्राई और आग पर भुने गए पापड़ और भी घटक हो सकते है क्योँ की इन् पापड़ों में एक्रिलामाइड नामक एक टॉक्सिन होता है, जिसकी वजह से आपको बेचैनी, घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि माइक्रोवेव के अन्दर पापड़ को सही तरह से सका जाए तो यह नुक्सान दायक नहीं होंगे।

जैसा की हमें पता है पापड़ खुले में और हाथों से बनाये जाते है, जिससे की कई बार इन पर धुल मिटटी लग जाती है और हम अनदेखी करके उन्हें खा लेते है जिसकी वजह से कई बार स्टोन जैसी समस्या भी होने की सम्भावना रहती है।

इसलिए जहाँ तक हो सके घर में बने पापड़ों का ही इस्तेमाल करें या फिर अगर बाज़ार से आप खरीद कर खाते है तो ध्यान रखें ज्यादा पुराने न हो और साथ ही अच्छी कंपनी के हो, क्यूंकि अच्छी कंपनी होने की वजह से आपको एक शुद्ध चीज़ मिलने की सम्भावना रहती है।

Image Source : Hinglishpedia

Related Post

खजूरी के स्वास्थवर्धक गुण

Posted by - December 25, 2015 0
खजूरी के स्वास्थवर्धक गुण विभिन्न भाषाओं में नाम : हिन्दी खजूरी, खजूरा, देशी खजूर, जंगली खजूर, सालमा। संस्कृत खर्जूरी, खुर्जरिका,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *