किराए के कमरे में अकेली रहती थी युवती, सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश; मचा हड़कंप

89 0

बेंगलुरु में एक महिला का शव उसके किराए के कमरे से मिला है। शव पूरी तरह से सड़ गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव उसके किराए के घर में सड़ी-गली अवस्था में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी रविवार को दी। युवती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खोलने पर घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती का मोबाइल रिकवरी के लिए भेजा गया है।

अकेले रहती थी युवती

पुलिस के मुताबिक यह घटना उत्तरी बेंगलुरु के सुब्रमण्यनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में घटी। पुलिस ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय महिला दावणगेरे की रहने वाली थी और उसके पास एमबीए की डिग्री थी। वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी और स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अकेली रहती थी और उसे बाइक चलाने का शौक था।

कमरे में मिली लाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह रेलवे पैरेलल रोड स्थित तीसरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने उसे कई बार फोन कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने घर के मालिक से संपर्क किया। उनके मुताबिक, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे शनिवार को खोलने पर घटना का पता चला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शक है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी, लेकिन इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन को डेटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

Related Post

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 3, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

भोपाल में नकाबपोश बदमाशों का तांडव: कैफे में तलवार और डंडों से तोड़फोड़, सामने आया

Posted by - November 19, 2025 0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां बेखौफ बदमाशों द्वारा लोगों में…

चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम आज लौटेगी बेंगलुरु, हॉकी इंडिया ने जताया पीएम मोदी का आभार

Posted by - June 22, 2026 0
एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार रात बेंगलुरु लौट…

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 1, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

बेंगलुरु: युवक की मौत को पहले रोड एक्सीडेंट माना गया, जब CCTV मिला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Posted by - November 1, 2025 0
बेंगलुरु में एक युवक की मौत चर्चा में है। पहले ये माना गया कि युवक की मौत रोड एक्सीडेंट से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *