T20I में न्यूजीलैंड के प्लेयर ने किया कमाल, इस मामले में बांग्लादेश के दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे

90 0

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है। वह अब इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 मैच के दौरान कीवी टीम के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में ईश सोढ़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन विकेट अपने नाम किए।

ईश सोढ़ी ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को छोड़ा पीछे

तीसरे टी20 से पहले सोढ़ी के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 153 विकेट दर्ज थे। इस मैच में तीन विकेट लेने के बाद अब उनके खाते में 156 विकेट हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को भी लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। रहमान ने T20Is  में अब तक 155 विकेट हासिल किए हैं। आपको बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। 182 विकेट के साथ वह इस लिस्ट में नंबर 1 पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टिम साउदी ने 156 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 182 – राशिद खान
  • 164 – टिम साउदी
  • 156 – ईश सोढ़ी
  • 155 – मुस्तफिजुर रहमान
  • 149 – शाकिब अल हसन

तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

नेल्सन के मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। उन्होंने डेवोन कॉनवे (34 गेंदों पर 56 रन) और डेरिल मिचेल (24 गेंदों पर 41 रन) की अच्छी पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड (34 गेंदों पर 49 रन) और शमार स्प्रिंगर (20 गेंदों पर 39 रन) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम 19.5 ओवर में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की।

Related Post

कहानी गुरु अमोल मजूमदार की: वो गुमनाम ‘अगला सचिन’, जिसकी ‘शेरनियों’ ने जीत लिया वर्ल्ड कप

Posted by - November 3, 2025 0
विश्वकप हाथ में पकड़े. ये चक दे इंडिया के ‘ कबीर सिंह ‘ नहीं, बल्कि इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के…

CWG 2026: एक पोडियम पर दो तिरंगे… इन खेलों में दिखा भारत का जबरदस्त दबदबा

Posted by - August 3, 2026 0
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए सिर्फ पदकों की संख्या के लिहाज से ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों…

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

Posted by - November 13, 2025 0
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *