सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग को 42% आरक्षण देने के खिलाफ वंगा गोपाल रेड्डी की याचिका खारिज की

96 0

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग (OBC) को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के खिलाफ वंगा गोपाल रेड्डी की याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग को 42% आरक्षण देने के खिलाफ वंगा गोपाल रेड्डी की याचिका खारिज कर दी है.  जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले पर निर्णय के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट को उपयुक्त मंच बताया है. याचिका में कहा गया था कि बीसी, एससी (15%) और एसटी (10%) आरक्षण मिलाकर कुल आरक्षण 67% हो जाता है, जो 50% की सीमा से अधिक है. गोपाल रेड्डी ने तेलंगाना सरकार के आदेश GO 9 पर रोक की मांग करते हुए चुनाव अधिसूचना से पहले नुकसान की आशंका जताई थी.

वंगा गोपाल रेड्डी ने याचिका में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के शासनादेश संख्या 9 को चुनौती दी थी. इसमें स्थानीय निकायों में ओबीसी को 42% आरक्षण प्रदान किया जाता है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि यह आदेश आरक्षण की 50 फीसदी सीमा का उल्लंघन करता है. साथ ही तेलंगाना पंचायत राज अधिनियम की धारा 285ए का उल्लंघन करता है.

Related Post

Gen Z तकनीकी रूप से एडवांस, भारत के लिए कितनी खास… आर्मी चीफ ने बताया फ्यूचर वाला प्लान

Posted by - November 3, 2025 0
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि Gen Z की ताकत को अनुशासन, समर्पण और उद्देश्यपूर्ण दिशा देकर आगे बढ़ाया…

एशियाई खेलों से पहले खिलाड़ियों का अनोखा ट्रायल, 13 मीटर के कंटेनर में बिताईं रातें; जानें कैसा रहा अनुभव

Posted by - September 5, 2026 0
जापान में होने वाले आइची-नागोया एशियाई खेलों से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक अनोखा सिमुलेशन ट्रायल कराया जा रहा…

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार | अमित शाह ने किया सम्मानित

Posted by - August 1, 2026 0
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को पुणे में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *