दूसरों को चुनाव जिताने वाले पीके खुद क्यों हारे? पवन वर्मा ने दिया जवाब

88 0

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की बनाई जन सुराज पार्टी को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा. जेएसपी के अधिकतर उम्मीदवारों को कुल डाले गए मतों के 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.

बिहार चुनाव में ‘एक्स फैक्टर’ कही जाने वाली पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 243 सदस्यीय विधानसभा में अपना खाता भी नहीं खोल पाई. जेएसपी के अधिकतर उम्मीदवारों को कुल डाले गए मतों के 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई. इस प्रदर्शन पर हैरानी जताते हुए पार्टी नेता पवन वर्मा ने कहा कि ये नतीजे पार्टी नेतृत्व के लिए एक झटका है.

पवन वर्मा ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हम सभी हैरान हैं. पदयात्रा के दौरान, बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे. हमें आश्चर्य है कि इसका असर नतीजों पर नहीं पड़ा. हमारे विषय प्रासंगिक थे. हमारे मुद्दे बाद में चुनावी मुद्दे बन गए.”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाताओं से अपने बच्चों के लिए मतदान करने का आह्वान, जन सुराज के चुनावी नारे जैसा ही था. यही जन सुराज का मूलमंत्र था. वर्मा ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और भविष्य की रणनीति पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर तय करेंगे.

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की बनाई जन सुराज पार्टी को 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा. पार्टी जोरदार प्रचार अभियान तथा बेरोजगारी, पलायन और उद्योगों की कमी जैसे ज्वलंत मुद्दों को उठाने के बावजूद अपने पक्ष में वोट जुटाने में विफल रही. कई सीटों पर जेएसपी उम्मीदवारों के वोटों की संख्या नोटा से भी कम रहे.

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी 150 सीट जीतेगी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या में या तो पार्टी शीर्ष पर होगी या सबसे निचले पायदान पर, लेकिन बिहार चुनाव में कोई बीच का रास्ता नहीं है.

Related Post

Bihar Election Result 2025: महागठबंधन में कांग्रेस का बुरा हाल, NDA में मांझी की HAM ने दिया शानदार स्ट्राइक

Posted by - November 14, 2025 0
Bihar Election Result 2025: बिहार में कांग्रेस फ्लॉप हो गई है। 61 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों…

शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 180 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

Posted by - November 14, 2025 0
बिहार में विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा…

नाम कटा, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर जीत— केरल निकाय चुनाव में कांग्रेस की वैश्ना विजयी

Posted by - December 13, 2025 0
वैश्ना ने उनका नाम मतदाता सूची से हटाने से संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) का नोटिस मिलने के बाद केरल…

बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Posted by - July 24, 2026 0
बिहार में बढ़ते राजनीतिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य…

बिहार कांग्रेस नेता: ‘ओवैसी की सांप्रदायिक बयानबाजी (विपक्ष के नुकसान में) एक कारक थी…जीविका दीदियों ने मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की’

Posted by - November 17, 2025 0
निवर्तमान बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान, बिहार विधानसभा चुनाव हारने वाले महागठबंधन के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *