यूपी, एमपी, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR पार्ट-2 शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन की हर बात जानिए

113 0

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है:

बिहार के बाद देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण काम शुरू हो गया है| सोमवार को चुनाव आयोग ने यूपी और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण  (SIR) का ऐलान किया|यह प्रक्रिया सोमवार आधी रात वोटर लिस्ट  फ्रीज होने से लेकर 7 फरवरी तक चलेगी| मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी|उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपना दायित्व निभाना होता है| मतदान सूची या मतदान कराने के लिए जिन भी चुनावी कर्मियों की जरूरत चुनाव आयोग होगी, वह राज्य सरकार मुहैया करवाकर डेप्युटेशन पर देने के लिए बाध्य है|

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वोट गणना (Enumeration) के फेज में वोटर लिस्ट में मौजूद लोगों का 2002-2004 की लिस्ट से मिलान होगा| उनका या उनके वंशजों के नाम  का मिलान न होने पर उनको नोटिस जारी होगा| उनको कागज दिखाने होंगे|उनको यह बताना होगा कि 2003 में वे कहां थे|

Related Post

सीएम योगी का बड़ा बयान: भारत का DNA भगवान राम में निहित, राम कथा समापन कार्यक्रम में दिया संदेश

Posted by - June 9, 2026 0
लखनऊ में चल रही श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यह कथा…

PAC चुनाव में होगी ‘असली TMC’ की अग्निपरीक्षा! ममता बनर्जी बनाम ऋतब्रत गुट, विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Posted by - June 24, 2026 0
पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां सियासी संघर्ष केवल विपक्ष और सत्ता…

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IGI एयरपोर्ट से नोएडा तक बदला मौसम; कई दिनों तक राहत के आसार

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। राजधानी के कई इलाकों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *