धरती पर स्वर्ग होगी NEOM सिटी! सऊदी में बन रहे ‘भविष्य के शहर’ की सुविधाएं चौंकाने वालीं

103 0

प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें विविधता लाना और पर्यटन व तकनीक में निवेश का केंद्र बनाना.

जानिए यहां की सुविधाएं.

जो दुनिया में कोई नहीं सोच रहा है, वो एक अरब देश सोच रहा है. वैसे सच्चाई तो यह है कि वो सिर्फ सोच नहीं रहा है, उसे जमीन पर भी उतार रहा है. हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की जो अपनी तेल वाली इकनॉमी को बदलकर दुनिया का ऐसा सबसे एडवांस देश बनना चाहता है जहां दुनिया भर का निवेश आए, दुनिया भर का टैलेंट बसना आए. उसके इसी सपने के नींव में है सऊदी अरब में बनता भविष्य का शहर- जिसका नाम है निओम सिटी (NEOM City). यह एक ऐसा शहर बन रहा है जिसकी खासियत सुनकर आपको तो एक बार को लगेगा कि क्या सच में इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि इतने बड़े स्केल पर इतना बड़ा और मॉडर्न शहर तैयार किया जा सकता है.

सऊदी अरब के NEOM सिटी प्रोजेक्ट को 2017 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज ने लॉन्च किया था.  इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें विविधता लाया जाए और पर्यटन व तकनीक में निवेश का केंद्र बनाया जाए. NEOM दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नाम दिया है. पहले तीन अक्षर प्राचीन ग्रीक शब्द नियो से आए हैं – जिसका अर्थ है ‘नया’. ‘एम’ का अर्थ ‘मुस्तकबल’ से है, जो एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ‘भविष्य’.

Related Post

Pakistan:न्यायपालिका और सरकार में चरम पर तकरार, CDF बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों का इस्तीफा

Posted by - November 14, 2025 0
पाकिस्तान में 27वें संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति जरदारी ने हस्ताक्षर कर दिया है। इसके कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान…

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पीएम मोदी और नेतन्याहू की पहली मुलाकात, आतंक पर Zero Tolerance का संदेश

Posted by - December 11, 2025 0
भारत और इजरायल ने आतंकवाद के खिलाफ बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू…

समंदर में मिली 3200 साल पुरानी रहस्यमयी दुनिया! 2700 से ज्यादा जीवों ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

Posted by - June 26, 2026 0
दक्षिण चीन सागर में वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराइयों में छिपी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की खोज की है, जिसने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *