बिहार में छठ के सियासी रंग… चिराग के घर ‘दर्शन’ करने पहुंचे नीतीश तो बाकी नेताओं ने ऐसे की खरना पूजा

88 0

बिहार में इस वक्त आस्था और सियासत का अद्भुत नजारा है|सीएम नीतीश कुमार भी तमाम कड़वाहटों को किनारे रख चिराग पासवान के घर पहुंच गए| हर नेता छठ मइया से सियासी आशीर्वाद लेने को आतुर दिख रहा है|

बिहार में इस वक्त अनोखा नजारा है| एक तरफ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी है तो दूसरी तरफ छठ की धूम है| आस्था और सियासत का अद्भुत संगम दिख रहा है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तमाम कड़वाहटों को किनारे रखकर चिराग पासवान के घर पहुंच गए| चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर नेता छठ मइया से सियासी आशीर्वाद लेने की कोशिश में नजर आ रहा है|

चिराग के घर नीतीश बोले, दर्शन करने चले आए

छठ पर्व के दौरान एक अनोखा नजारा उस वक्त दिखा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार शाम को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचे और खरना प्रसाद ग्रहण किया| पिछले 5 साल में ये पहला मौका था, जब नीतीश चिराग के घर गए हैं|

चिराग ने घर के गेट पर नीतीश की अगवानी की और पैर भी छुए| इस पर नीतीश ने मुस्कुरात हुए कहा- क्या जी, हम तो आपका दर्शन करने के लिए चले आए हैं. ये सुनकर चिराग भी हंसने लगे|

चिराग ने अपने श्रीकृष्ण पुरी स्थित आवास पर पहुंचे जदयू सुप्रीमो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं| तस्वीरों में नीतीश के साथ चिराग की मां रीना पासवान और बहनोई अरुण भारती (जमुई के सांसद) भी दिख रहे हैं|

Related Post

राजस्थान में 125 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में 125 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026: आज से शुरू भर्ती परीक्षा, नकल रोकने के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम

Posted by - July 12, 2026 0
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा-2026 आज, 12 जुलाई से शुरू…

बंगालः पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी 3 साल बाद जेल से रिहा, शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में मिली थी जमानत

Posted by - November 13, 2025 0
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी तीन साल तीन महीने बाद रिहा हो गए हैं। स्कूल शिक्षक भर्ती…

10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी पर की थी गोलीबारी

Posted by - November 13, 2025 0
हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर 10 लाख…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *