भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बेल्जियम की अदालत में की अपील, भारत प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक

88 0

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बेल्जियम के कोर्ट में 17 अक्टूबर को एंटवर्प की अपीलीय अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को ‘लागू करने योग्य’ करार दिया गया था.

भगोड़े हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने अब बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत कोर्ट ऑफ कैसैशन में अपील दायर की है. यह अपील 17 अक्टूबर को बेल्जियम कोर्ट ऑफ अपील्स द्वारा दिए गए उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें भारत को चोकसी के प्रत्यर्पण की इजाजत दी गई थी. सूत्रों के अनुसार, चोकसी ने 30 अक्टूबर को यह अपील दायर की. कोर्ट ऑफ कैसैशन इस अपील पर केवल कानूनी पहलुओं के आधार पर विचार करेगा. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती और भारत को चोकसी का प्रत्यर्पण नहीं किया जा सकता.

भारत को मिली थी बड़ी कानूनी जीत

17 अक्टूबर को बेल्जियम की अदालत ने साफतौर से कहा था कि भारत में मेहुल चोकसी का ट्रायल अनुचित या अन्यायपूर्ण नहीं होगा. अदालत ने यह भी माना कि चोकसी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज यह साबित नहीं करते कि भारत में उन्हें टॉर्चर या अमानवीय व्यवहार का खतरा है. इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि भारत में उन्हें न्याय से वंचित किए जाने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है.

अगवा किए जाने का दावा खारिज

बेल्जियम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि चोकसी का यह दावा कि मई 2021 में उन्हें भारतीय एजेंसियों ने एंटीगुआ से अगवा किया था, लेकिन ऐसा किसी भी सबूत से साबित नहीं होता. साथ ही अदालत ने यह भी माना कि चोकसी बेल्जियम के नागरिक नहीं हैं, इसलिए वह विदेशी नागरिक की श्रेणी में आते हैं.

PNB घोटाले में मुख्य आरोपी

मेहुल चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को ₹16,000 करोड़ का चूना लगाने का आरोप है. इस मामले में भारत की जांच एजेंसियां CBI और ED ने कई चार्जशीट दाखिल की हैं.

Related Post

किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

Posted by - December 23, 2025 0
भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है…

Amrit Udyan Opening 2026: 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, बारिश में फूलों के बीच घूमने का मिलेगा शानदार मौका

Posted by - August 7, 2026 0
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मानसून के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत जगह पर…

दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी गड़बड़ी से 80 से अधिक उड़ानें प्रभावित

Posted by - November 7, 2025 0
इस हफ़्ते की शुरुआत में, हवाई अड्डे ने स्वीकार किया था कि कुछ एयरलाइनों को तकनीकी खराबी के कारण चेक-इन…

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग को 42% आरक्षण देने के खिलाफ वंगा गोपाल रेड्डी की याचिका खारिज की

Posted by - October 28, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग (OBC) को 42 प्रतिशत आरक्षण देने के खिलाफ वंगा गोपाल रेड्डी की याचिका…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *