हजारों करोड़ के घोटाले के आरोपी दोनों युवराज…पीएम मोदी का राहुल तेजस्वी पर करारा हमला

92 0

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के चुनावी संग्राम में अब दो युवकों की जोड़ी ने (जो खुद को युवराज मानते हैं) झूठे वायदों की दुकान खोल दी है. एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज.

मुजफ्फरपुर:

बिहार विधानसभा चुनाव  को लेकर चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. तमाम दिग्गज बिहार की जंग में उतर गए हैं. इस बीच मुजफ्फरपुर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि सबसे भ्रष्ट परिवार के दोनों युवराज, हजारों करोड़ के घोटाले के केस में बाहर हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के चुनावी संग्राम में अब दो युवकों की जोड़ी ने (जो खुद को युवराज मानते हैं) झूठे वायदों की दुकान खोल दी है. एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज. ये दोनों ही हजारों करोड़ के घोटाले के मामले में जमानत पर हैं. 

एक चाय बेचने वाले को ये बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों ने कल भर-भर कर मोदी को गालियां दी हैं.जो लोग नामदार हैं, वो इस कामदार को गालियां तो देंगे ही. कामदार को गाली दिए बिना नामदार का खाना हजम नहीं होता है. दलित और पिछड़े को गाली देना तो ये नामदार अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं. इसलिए ही ये लोग मुझे 24 घंटे दुत्कारते रहते हैं, गालियां देते रहते हैं. क्योंकि इनको बर्दाश्त नहीं होता कि एक पिछड़ा, गरीब घर से निकला, चाय बेचने वाला व्यक्ति आज यहां पहुंच गया है.

बहनों का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नरेन्द्र हो, या नीतीश जी बहनों का सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रही है.  हमने गरीबों को पक्के घर दिए, तो रजिस्ट्री बहनों के नाम पर की.  हमने नल दिया, मुफ्त गैस कनेक्शन और मुफ्त अनाज दिया, ताकि बहनों की परेशानी कम हो.  अभी यहां नीतीश जी की सरकार ने बहनों के स्वरोजगार के लिए बहुत बड़ी योजना चलाई है. 1.30 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपये पहुंच चुके हैं.  इस पैसे से बिहार की बहनें अपना खुद का कोई न कोई व्यवसाय और काम शुरू कर रही हैं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम यहीं पर नहीं रुकेंगे. जब फिर से NDA सरकार बनेगी, तो इन बहनों को अपना काम बढाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा.

Related Post

Bihar Election 2025 Results: पिछले चुनाव जितना वोट शेयर पाकर भी क्यों हारी RJD, महिलाओं ने कैसे बेअसर किया तेजस्वी का दांव?

Posted by - November 14, 2025 0
RJD Bihar Election Defeat: तेजस्वी यादव की पार्टी RJD को पिछले चुनाव जितना वोट शेयर ही मिला है। इसके बावजूद…

आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Posted by - November 6, 2025 0
मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और…

रांची छात्र आंदोलन: दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन से क्यों अलग है झारखंड का विरोध? जानिए पूरी कहानी

Posted by - August 6, 2026 0
झारखंड की राजधानी रांची में 14वीं जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा परिणाम में कथित धांधली को लेकर छात्रों का…

हिमाचल में महिलाओं की ₹1500 पेंशन योजना पर विवाद: चुनाव आयोग पहुंची BJP

Posted by - May 23, 2026 0
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट बैठक अब बड़े राजनीतिक विवाद का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *