धू-धूकर जला SBI एटीएम बूथ, आग की लपटें और धुएं का गुबार देख सहम उठे लोग

82 0

कौशाम्बी जिले में SBI बैंक के एटीएम में बुधवार शाम अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एटीएम कक्ष पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

यूपी के कौशांबी जिले में बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

ATM कक्ष पूरी तरह जलकर खाक

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर बेला गांव स्थित एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम में अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में एटीएम कक्ष पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। आग लगते ही बैंक में हड़कंप मच गया। ब्रांच मैनेजर योगेश त्रिपाठी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ब्रांच मैनेजर के अनुसार, संभावना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही एटीएम बूथ में आग लगी होगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एटीएम कक्ष पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बाकी जांच के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। बैंक प्रशासन ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में आने के बाद पूरे परिसर की जांच की और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है

Related Post

लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील, खान सर का सेंटर भी बंद

Posted by - June 24, 2026 0
लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री…

आज गर्मी का रेड अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 पार, यूपी-पंजाब-हरियाणा से बिहार तक भीषण लू

Posted by - May 23, 2026 0
देश का अधिकतर हिस्सा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर और मध्य भारत में मई में…

महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का दबदबा, 17 में से 16 सीटों पर जीत; नासिक में बागी उम्मीदवार ने शिंदे गुट को दी मात

Posted by - June 22, 2026 0
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16…

बिहार में 30-40 साल से बनी व्यवस्था को हम तोड़ नहीं पाए, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे-प्रशांत किशोर

Posted by - November 19, 2025 0
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को हमारी बात सुनने में अच्छी लगी लेकिन 40 साल की व्यवस्था को हम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *