MP: शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को कहा- अंग्रेजों का दलाल, बाद में मांगी माफी-VIDEO

80 0

बिरसा मुंडा जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को लेकर विवादित बयान दिया है।

मध्य प्रदेश की आगर मालवा में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का यही व्व विवादित बयान है, जिसने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए परमार ने दावा किया कि राजा राम मोहन राय अंग्रेजो के दलाल कि तरह काम करते थे।

विवादित बयान पर राजनीतिक घमासान तेज

राजा राममोहन राय भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के सबसे बड़े स्तंभ रहे हैं। सती प्रथा का उन्मूलन, बाल विवाह के खिलाफ आवाज, पर्दा और कर्मकांड का विरोध ये सभी सुधार उन्हीं के नेतृत्व में शुरू हुए। ऐसे सुधारक पर ‘दलाल’ वाला शब्द इस्तेमाल होने से राजनीतिक घमासान तेज होना तय था।

विवाद बढ़ने पर मंत्री ने मांगी माफी

मंत्री जी बैकफुट पर आए कहा, ‘कल कार्यक्रम में गलती से देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राममोहन राय के बारे में मेरे मुंह से गलत निकल गया, उसके लिए मुझे बहुत दुख है। बहुत प्रयाश्चित करता हूं।’

 

कांग्रेस ने मंत्री के बयान पर बीजेपी को घेरा

मंत्री जी का बयान आने और माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस को कटघरे में खड़ा करते हुए सोशल मीडिया के जरिए कहा, ‘मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा राजा राममोहन राय जैसे महान समाज-सुधारक को अंग्रेज़ों का दलाल कहना सिर्फ अज्ञान नहीं, बल्कि देश के महान नायकों का घोर अपमान और बौद्धिक दिवालियापन है। भाजपा–RSS की यही पुरानी साज़िश है अपने विचारधारा-सेवा करने वालों को इतिहास के केंद्र में लाना और वास्तविक राष्ट्रनिर्माताओं को बदनाम करना।’

Related Post

बिहार चुनाव 2025: वोटिंग के लिए कितनी देर दबाएं EVM का बटन, मतदान के समय इन बातों का रखें ध्यान?

Posted by - November 6, 2025 0
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान अब से कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए…

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर है मुकाबला, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी…

प्रशांत किशोर की जनसुराज वोट शेयर में कांग्रेस को दे सकती है मात? एग्जिट पोल्स में क्यों किया गया ऐसा दावा, पढ़ें

Posted by - November 13, 2025 0
बिहार चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल्स आए हैं उनके मुताबिक एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख…

तमिलनाडु और उत्तराखंड में दिल दहलाने वाले बस हादसे, कुल 11 लोगों की मौत, 53 घायल

Posted by - November 24, 2025 0
तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दिल दहलाने वाले बस हादसे की खबर सामने आई…

UP में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियान, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुरुआत, लगाएंगे मौलश्री का पौधा

Posted by - July 12, 2026 0
उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब सबकी नजर उन पदों पर है, जिनके नामों की घोषणा अभी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *