कांग्रेस SIR के खिलाफ दिल्ली में करेगी बड़ी रैली , जानें राहुल संग बैठक में हुए और क्या-क्या फैसले

92 0

Congress Meeting On SIR: खरगे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है.

केंद्र सरकार के एसआईआर का कांग्रेस शुरुआत से ही विरोध कर रही है. अब कांग्रेस SIR के ख़िलाफ़ दिल्ली में रैली निकालने जा रही है. यह रैली दिसंबर के पहले हफ्ते में रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी. रैली का ऐलान SIR पर कांग्रेस की बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया है. दरअसल SIR वाले राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में राहुल गांधी और खरगे शामिल हुए थे.

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी और पीएम मोदी के लिए काम कर रहा है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सभी को आगाह किया था. वहीं केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की नियत लोकतंत्र और विपक्षी दलों को खत्म करने की है. वहीं खरगे ने कहा कि कांग्रेस वास्तविक मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाताओं को शामिल करने के हर प्रयास का पर्दाफाश करेगी. वह लोकतांत्रिक सुरक्षा उपायों का क्षरण नहीं होने देगी.

SIR को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश

मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में कहा कि निर्वाचन आयोग को यह साबित करना होगा कि वह बीजेपी की छाया में काम नहीं कर रहा है. उन्होंने यह दावा भी किया कि बीजेपी एसआईआर का इस्तेमाल हथियार के रूप में करने की कोशिश कर रही है और अगर आयोग इसकी उपेक्षा करता है तो उसकी भी संलिप्तता मानी जाएगी.

SIR पर कांग्रेस की अहम बैठक 

खरगे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है. पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे.

बैठक में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एआईसीसी प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के साथ साथ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता तथा सचिव भी शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय पर हुई जब कांग्रेस को हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है और उसने कथित वोट चोरी के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है.

Related Post

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: ट्रेनिंग के साथ हर महीने ₹10,000 तक स्टाइपेंड, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Posted by - August 15, 2026 0
अगर आप मध्य प्रदेश के युवा हैं और नौकरी या स्किल ट्रेनिंग की तलाश में हैं, तो मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना…

टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई’

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

वकील की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 12 नवंबर को

Posted by - November 11, 2025 0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वकील विक्रम सिंह की उस याचिका पर विचार करने पर सहमति जताई है,…

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: “महिलाएं देश की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक, तो आरक्षण लागू क्यों नहीं?”

Posted by - November 10, 2025 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार…

मेरे ऊपर फूल मत फेंको… सुप्रीम कोर्ट में अपने आखिरी कार्य दिवस की विदाई समारोह में बोले CJI बीआर गवई

Posted by - November 21, 2025 0
सीजेआई बीआर गवई के आखिरी कार्य दिवस के मौके पर सीनियर वकीलों ने उन्हें खास विदाई थी। इस दौरान सीजेआई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *