असम में बड़ा रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस से कटे 7 हाथी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

94 0

असम में एक हाथियों का झुंड सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया. इससे ट्रेन का इंजन और 5 डिब्‍बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कई हाथी मारे गए हैं.

असम:

असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, ट्रेन में सवार किसी भी यात्री कोचोट नहीं आई है. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि ये 8 हाथियों का झुंड था, जिसमें से ज्‍यादातर मारे गए हैं. यह घटना उस स्थान पर घटी जहां हाथियों का गलियारा नहीं है. लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए. ट्रेन फिर भी हाथियों से टकरा गए और हादसा हो गया.

रेल की पटरी पर बिखरे हाथियों के शव

ट्रेन हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हुआ. दुर्घटना स्‍थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है. रेस्‍क्‍यू ट्रेन अधिकारियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शव मिलने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल बंद हैं. वन विभाग के सूत्रों ने बताया के ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई है. हाथी का छोटा बच्‍चा इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.

असम जाने वाली ट्रेनें डायवर्ट

बताया जा रहा है कि ट्रेन के पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के अंगों के पटरियों पर बिखरे होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल डायवर्ट कर दी गई हैं. इस डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है. असम में ट्रेन की पटरी के मरम्मत का काम जारी है.

गुवाहाटी भेजी गई दुर्घटनाग्रस्‍त ट्रेन

रेलवे से जुड़ अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्‍त रेल के डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली बर्थों में एडजस्‍ट किया गया है. प्रभावित डिब्बों को अलग करने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है. गुवाहाटी पहुंचने पर ट्रेन में प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे और ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी.

Related Post

आठवें वेतन आयोग को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? बेसिक, DA और HRA का कैलकुलेशन समझ लें

Posted by - October 28, 2025 0
सैलरी के कैलकुलेशन के लिए हम फिटमेंट फैक्‍टर को 1.96  मानकर कैलकुलेट कर सकते हैं. इसके मुताबिक न्‍यूनतम बेसिक सैलरी…

आर्मी और अर्धसैनिक बल में क्या है फर्क? अग्निवीरों के लिए CAPFs भर्ती, सैलरी और सुविधाओं की पूरी जानकारी

Posted by - July 23, 2026 0
अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs)…

भारत की परमाणु नीति में बड़ा बदलाव का दावा, ‘रेडी टू फायर’ मोड में 12 हथियार तैनात: SIPRI रिपोर्ट

Posted by - June 9, 2026 0
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने अपनी परमाणु नीति…

Rain Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश और ओलों का अलर्ट, दिल्ली-UP में हीटवेव का कहर जारी

Posted by - May 16, 2026 0
देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *