छोटे और नादान भाई…’, महुआ पहुंचे तेजस्वी तो तेज प्रताप ने कह दी बड़ी बात; जनता से की ये अपील

81 0

तेजस्वी यादव रविवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने महुआ पहुंचे। तेजस्वी के चुनाव प्रचार के बाद तेज प्रताप ने उनपर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने तेजस्वी को नादान भाई कहा है।

पटना: बिहार में चुनाव प्रचार का बिगुल बज गया है। यहां पहले चरण का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच रविवार को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यह सीट उनके भाई तेज प्रताप यादव का गढ़ मानी जाती है। वहीं महुआ में तेजस्वी यादव की रैली के बाद बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने उनपर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने तेजस्वी को छोटे और नादान भाई कहकर संबोधित किया। इसके अलावा तेज प्रताप ने जनता से अपील की है कि वो हमें जिता कर सदन भेजने और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम करें।

तेजस्वी को कहा नादान भाई

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं। महुआ मेरी राजनैतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।”

तेज प्रताप ने जनता से की अपील

तेज प्रताप ने आगे जनता से अपील करते हुए कहा, “महुआ की आदरणीय जनता जनार्दन से मुझे पूरी उम्मीद है कि वो हमें महुआ से भारी मतों से जिता कर सदन भेजने और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। विजयी महुआ, विकसित महुआ।” \

तेजस्वी ने की महुआ में रैली

बता दें कि रविवार को तेजस्वी यादव ने महुआ में बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। तेजस्वी ने तेज प्रताप को लेकर कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। पार्टी ही मां, बाप है, पार्टी नहीं है तो कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि महुआ का टिकट लालू यादव ने देकर भेजा है। यहां लालटेन जलेगी तो सरकार बनेगी।

Related Post

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है.…

अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, सुरक्षा बलों की 1650 कंपनियां तैनात, दूसरे चरण के लिए किले में तब्दील हुए बिहार के 20 जिले

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण की…

बिहार में छठ के सियासी रंग… चिराग के घर ‘दर्शन’ करने पहुंचे नीतीश तो बाकी नेताओं ने ऐसे की खरना पूजा

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार में इस वक्त आस्था और सियासत का अद्भुत नजारा है|सीएम नीतीश कुमार भी तमाम कड़वाहटों को किनारे रख चिराग…

टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई’

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *