Gen Z तकनीकी रूप से एडवांस, भारत के लिए कितनी खास… आर्मी चीफ ने बताया फ्यूचर वाला प्लान

90 0

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि Gen Z की ताकत को अनुशासन, समर्पण और उद्देश्यपूर्ण दिशा देकर आगे बढ़ाया जाए तो देश कई पीढ़ी आगे निकल सकता है और भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता.

भारत की युवा शक्ति इसकी पहचान है. दुनिया में भारत को सबसे युवा देश माना जाता है. इसका जिक्र करते हुए आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारत की युवा पीढ़ी खासकर Gen Z को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी तकनीक के मामले में दक्ष, सामाजिक रूप से जागरूक और दुनिया से जुड़ी हुई है, और यही पीढ़ी भारत को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और विकसित राष्ट्र का सपना पूरा करेगी.

थलसेनाध्यक्ष ने बताईं नई पीढ़ी की खूबियां

मध्य प्रदेश के रीवा में टीआरएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में थलसेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी ने कहा कि आज Gen Z हर जगह है. भारत में इनकी आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है. यहां तक कि भारतीय सेना भी संख्या के मामले में इनसे पीछे है. ये पीढ़ी डिजिटल रूप से सहज, तकनीकी रूप से एडवांस और सामाजिक रूप से जागरूक है. सबसे अहम बात ये कि Gen Z दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी रखती है. उन्होंने कहा कि अगर इस ताकत को अनुशासन, समर्पण और उद्देश्यपूर्ण दिशा में अग्रसर किया जाए तो देश कई पीढ़ी आगे निकल सकता है और भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता.

‘ट्रंप को भी नहीं पता होता होगा कि कल क्या करेंगे’

सेना प्रमुख ने कहा कि आने वाला समय अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता से भरा होगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप आज क्या कर रहे हैं, शायद उन्हें भी नहीं पता होता होगा कि वह कल क्या करेंगे. चुनौतियां इतनी तेजी से आ रही हैं कि एक को समझो, तब तक दूसरी सामने आ जाती है.

फेक न्यूज के दौर में सूचनाओं की जंग बड़ा खतरा

जनरल द्विवेदी ने कहा कि फेक न्यूज के दौर में सूचनाओं की जंग एक बड़ा खतरा बन चुका है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह कराची पर हमले की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया था. ऐसी खबरों में हमें भी भ्रमित कर दिया है. आजकल सुरक्षा की यही जटिलता है. इसे देखते हुए भारत को अब धरती, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष चारों जगहों पर सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा.

Related Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी का किया विस्तार, जयशंकर ने दी संबंधों की मिसाल

Posted by - November 22, 2025 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी की तारीफ की है। उन्होंने…

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जो बनेंगे देश के अगले CJI? पढ़ें इनके वो 4 केस, जिसने देश में मचाया था बवाल

Posted by - October 28, 2025 0
जस्टिस सूर्यकांत ऐसे परिवार से नहीं थे जहां कानून का बोलबाला हो। उन्होंने अपना बचपन सुविधाओं से दूर, एक साधारण…

BRS विधायकों का मामला: तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका

Posted by - November 10, 2025 0
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *