विश्व कप जीत के बाद बेटियों पर इनामों की बरसात… जानिए किस-किसने खोला खजाना

88 0

आईसीसी महिला विश्‍व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद से ही देश में जश्‍न है और लोग बेटियों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पर लगातार इनामों की बरसात हो रही है. बीसीसीआई के अलावा विभिन्‍न सरकारों ने भी इनामों की घोषणा की है.

आईसीसी महिला विश्‍व कप में भारतीय टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्‍व कप की ट्रॉफी जीती. इस जीत के बाद से ही देश में जश्‍न है और लोग बेटियों को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पर लगातार इनामों की भी बरसात हो रही है. बीसीसीआई के अलावा विभिन्‍न सरकारों ने भी इनामों की घोषणा की है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीतने के लिए सोमवार को पुरस्कार देने की घोषणा की है.

51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया, ‘‘ बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं.”

बोर्ड ने बाद में बयान में कहा कि इस शानदार सफलता का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सहायक स्टाफ और चयन समिति के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है जो देश की खेल की शान में उनके बेहतरीन प्रदर्शन, लगन और योगदान को देखते हुए दिया गया है.

Related Post

फीफा वर्ल्ड कप: इराक के खिलाफ 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे एम्बाप्पे, रचेंगे नया इतिहास

Posted by - June 22, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस और इराक के बीच होने वाला मुकाबला कई मायनों में खास रहने…

कौन हैं यश वीर सिंह? बांस के भाले से शुरू हुआ सफर, CWG 2026 में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

Posted by - August 1, 2026 0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के युवा एथलीट यश वीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन…

टीम इंडिया को बड़ा झटका! शुभमन गिल चोटिल, अभ्यास मैच से बाहर; केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी

Posted by - August 7, 2026 0
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया…

नोवाक जोकोविच कोर्ट पर भावुक, पूर्व गुरु निकोला पिलिक को दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 6, 2025 0
ग्रीस में आयोजित हेलेनिक चैंपियनशिप के दौरान एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब नोवाक जोकोविच कोर्ट पर अपने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *