DRDO ने बनाया नया मैन-पोर्टेबल अंडरवॉटर व्हीकल, फौरन पता लगेंगी समुद्री सुरंगें

97 0

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर कामत ने MP-AUVs के सफल विकास पर एनएसटीएल की टीम को बधाई दी.

नई दिल्ली:

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की विशाखापट्टनम स्थित नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी ने समुद्र में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स को तैयार किया है. इस आधुनिक प्रणाली में कई ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स शामिल हैं, जिनमें साइड-स्कैन सोनार और अंडरवॉटर कैमरे जैसे मुख्य सेंसर लगे हैं. ये उपकरण समुद्र में मौजूद माइंस जैसी संदिग्ध वस्तुओं का रीयल-टाइम पता लगाने में सक्षम हैं. इनमें लगे डीप-लर्निंग टारगेट रिकग्निशन एल्गोरिदम ऐसे खतरों की स्वायत्त पहचान करते हैं, जिससे ऑपरेटर का कार्यभार कम होता है और मिशन तेजी से पूरा होता है.

सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें मजबूत अंडरवॉटर अकॉस्टिक कम्युनिकेशन नेटवर्क जोड़ा गया है, जो ऑपरेशन के दौरान विभिन्न ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स को एक-दूसरे से डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है. इससे मिशन के दौरान हालात की बेहतर और व्यापक जानकारी मिलती है.

प्रयोगशाला के हार्बर में हाल ही में हुए परीक्षणों में यह प्रणाली सभी अहम तकनीकी मानकों पर खरी उतरी. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कई उद्योग साझेदार इस परियोजना के निर्माण में सहभागी हैं, और यह प्रणाली आगामी कुछ महीनों में उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगी.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर कामत ने MP-AUVs के सफल विकास पर एनएसटीएल की टीम को बधाई दी. उन्होंने इसे नौसैनिक माइंस-रोधी अभियानों के लिए एक त्वरित, अधिक सुरक्षित और नेटवर्क-सक्षम समाधान बताया. कामत ने कहा कि इससे नौसेना को तेज़ प्रतिक्रिया क्षमता मिलेगी, ऑपरेशनल जोखिम घटेगा और लॉजिस्टिक बोझ भी कम होगा.

Related Post

25 करोड़ खर्च होंगे! दिल्ली में अब कब होगी कृत्रिम बारिश? क्लाउड सीडिंग पर IIT कानपुर निदेशक ने बताया आगे का एक्शन प्लान

Posted by - October 29, 2025 0
Artificial Rain In Delhi: दिल्ली में आर्टीफीशियल रेन के लिए मंगलवार को क्लाउड सीडिंग कराई गई। हालांकि बादलों में नमी…

भारत को जवाब देने का हक…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर SCO से एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी

Posted by - November 18, 2025 0
SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए…

क्या इंदिरा गांधी को आभास था कि उनकी हत्या हो जाएगी? जानिए आखिरी भाषण में क्या कहा था

Posted by - October 31, 2025 0
Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी ने अपनी हत्या से ठीक एक दिन पहले भुवनेश्वर में अपना आखिरी भाषण दिया…

आतंकी मॉड्यूल जांच: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी ने हिरासत में लिए गए डॉक्टरों से दूरी बनाई

Posted by - November 12, 2025 0
फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय ने बुधवार को कहा कि उसका उन दो डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं है, जिनमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *