ट्रंप के H-1B वीजा पर बदले सुर, समझ आई भारतीय पेशेवरों की अहमियत, जनता का ताना सुनने को भी तैयार

85 0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के ‘क्राउन प्रिंस’ मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति में कहा, ‘‘मुझे थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ सकती है…”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे कुशल प्रवासियों का देश में ‘‘स्वागत” करेंगे जो अमेरिकी श्रमिकों को चिप और मिसाइल जैसे जटिल उत्पाद बनाने की तकनीक ‘‘सिखाएंगे.” ट्रंप ने साथ ही यह भी माना कि इस मुद्दे पर उन्हें अपने उस समर्थक वर्ग से ‘‘थोड़ी आलोचना” झेलनी पड़ सकती है, जो कड़ी आव्रजन पाबंदियों का समर्थन करता है.

ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका-सऊदी अरब निवेश मंच को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में संयंत्र बन रहे हैं जिनमें कई ‘‘बेहद जटिल” कार्यों से जुड़े हैं और वे देश की आर्थिक वृद्धि में बड़ा योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि इन संयंत्रों में टेलीफोन, कंप्यूटर और मिसाइल जैसे अत्यधिक जटिल उत्पाद बनाए जाएंगे इसलिए कंपनियों को विदेशों से कुशल कर्मियों को लाना होगा जो अमेरिकी श्रमिकों को प्रशिक्षण दे सकें.

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कंपनियों को अपने लोग लाने होंगे ताकि कारखाने शुरू हो सकें. हम चाहते हैं कि वे आएं और हमारे लोगों को कंप्यूटर चिप और अन्य चीजें बनाना सिखाएं… उन्हें हजारों लोगों को साथ लाना पड़ेगा और मैं उनका स्वागत करूंगा.”

अमेरिकी कंपनियां एच-1बी और एल1 वीजा का उपयोग करके विदेशी उच्च-कुशल कर्मियों को नियुक्त करती हैं. ट्रंप प्रशासन अवैध आव्रजन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है और उनके कई समर्थकों ने यह कहते हुए एच-1बी वीजा प्रणाली पर भी सख्ती बढ़ाने की मांग की है कि इसका दुरुपयोग हो रहा है और इससे अमेरिकी बेरोजगार हो रहे हैं.

Related Post

मौत के बाद 11 साल से इजरायली सैनिक कर रहा था अपने देश आने का इंतजार, वापस लौटा तो टूट पड़ा आंसुओं का सैलाब

Posted by - November 11, 2025 0
इजरायली सैनिक अपनी मौत के बाद 11 साल से स्वदेश लौटने की राहें ताक रहा था। मंगलवार को उसका शव…

लूवर संग्रहालय में डकैती के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल, कैमरा सिस्टम का पासवर्ड निकला ‘लूवर’

Posted by - November 6, 2025 0
फ्रांस के प्रतिष्ठित लूवर संग्रहालय में 102 मिलियन डॉलर मूल्य के बहुमूल्य गहनों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर…

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से तबाही, इमारतें जमींदोज, सड़कों पर दौड़े लोग

Posted by - June 25, 2026 0
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। बुधवार को कुछ ही मिनटों के…

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, “मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी उषा ‘हिंदू धर्म’ छोड़कर ‘ईसाई’ बन जाएं”

Posted by - October 31, 2025 0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी को हिंदू से ईसाई बनाना चाहते हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *