किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

80 0

भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है

रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों के झटका दिया है. अब 26 दिसंबर से लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. इससे रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी जो वो अपने नेटवर्क को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी. आइए जानते हैं कि रेलवे की कमाई का हिस्सा कहां-कहां खर्च होता है.

बताया जा रहा है कि किराया बढ़ने से रेलवे को इस साल करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी. गौरतलब है कि बीते 10 साल में रेलवे का नेटवर्क और कामकाज काफी बढ़ा है. भारतीय रेलवे ने किराया बढ़ाने के पीछे तर्क भी दिया है. रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है. इसलिए किराए से होने वाली आय नेटवर्क और कर्मचारियों पर खर्च होगा.

अब जानिए कहां-कहां खर्च होता है रेलवे का पैसा 

मैनपावर खर्च: 1 लाख 15 हजार करोड़

पेंशन खर्च: 60 हजार करोड़

कुल ऑपरेशन खर्च: 2 लाख 63 हजार करोड़ (2024-25)

रेलवे के क्या-क्या बताया 

रेलवे ने किराए बढ़ाने के पीछे कई तर्क दिए हैं. रेलवे का कहना है कि बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए रेलवे माल ढुलाई बढ़ा रहा है और सीमित किराया बढ़ोतरी कर रहा है. रेलवे ने बताया कि सुरक्षा उपायों से रेलवे की सेफ्टी में बड़ा सुधार किया गया है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बना है. रेलवे ने बताया कि त्योहारों में 12,000 से ज्यादा ट्रेनों का सफल संचालन, बेहतर कार्यक्षमता का उदाहरण है. भारतीय रेलवे ने कहा कि आगे भी कुशलता बढ़ाने पर काम करता रहेगा.

गौरतलब है कि इस साल जुलाई 1 को भी रेलवे ने किराये में मामूली बढ़ोतरी की थी. उस समय AC क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किमी और नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस के लिए 1 पैसे प्रति किमी की वृद्धि शामिल थी. ये बढ़ोतरी 500 किमी से अधिक की यात्रा पर था जबकि 500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं थी.

Related Post

देशभर में मौसम का डबल अटैक, उत्तर में कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

Posted by - November 26, 2025 0
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं, बंगाल की…

भारत को जवाब देने का हक…’, दिल्ली ब्लास्ट को लेकर SCO से एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी

Posted by - November 18, 2025 0
SCO समिट में सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सामने एस. जयशंकर ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए…

भयंकर प्रदूषण के बीच नवंबर-दिसंबर में स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं ना हों – SC ने दी सलाह

Posted by - November 19, 2025 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, प्रदूषण से निपटने के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *